बिजली चोरी करने वाले सावधान! JPDCL कर रहा कार्रवाई

Wednesday, Jun 17, 2026-02:17 PM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन ने कहा कि बिजली की चोरी एक गंभीर अपराध है। इससे ईमानदार ग्राहकों पर असर पड़ता है, राजस्व का नुकसान होता है और बिजली सप्लाई की गुणवत्ता प्रभावित होती है।

JPDCL बिजली के अनधिकृत इस्तेमाल और मीटर से छेड़छाड़ के मामलों में 'ज़ीरो टॉलरेंस पॉलिसी' (सख्त कार्रवाई) की नीति अपनाता है। नियमित रूप से जांच और कार्रवाई अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

JPDCL ने सभी ग्राहकों से अपील की कि वे जिम्मेदारी से बिजली का इस्तेमाल करें और बिजली चोरी की किसी भी घटना की सूचना दें। इसके लिए उन्होंने एक नंबर भी जारी किया है जिस पर बिजली चोरी करने वालों की शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News