नशे के खिलाफ J&K पुलिस एक्शन मोड पर, सुबह-सुबह कई ठिकानों पर की Raid

Monday, May 18, 2026-11:20 AM (IST)

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में जिस तरह नशा काफी तेजी से फैला हुआ है। उसे खत्म करने के लिए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 100 दिन का अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को नशे से मुक्त करना है। इसी को लेकर बड़ी कारवाई हो रही है।

जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के तहत नशे के सौदागरों ने जिस तरह अपने घर बनाए हैं उन्हें तोड़ा जा रहा है। आए दिन नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है और उनकी तस्करी की चेन को तोड़ा जा रहा है। इसी के चलते जम्मू में भी पुलिस इस समय काफी ज्यादा सतर्क है।

जानकारी के अनुसार नवाबाद थाने के अधीन आते नवाबाद SHO और उनकी टीम ने इलाके में खाली पड़ी बिल्डिंगों पर सुबह-सुबह छापेमारी की। उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ युवक यहां इन खाली पड़ी बिल्डिंगों और सुनसान गलियों में नशे करते हैं। इसी के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते जो खाली बिल्डिंगें हैं वहां और सुनसान गलियों में छापेमारी की। इसके अलावा पुलिस ने जो युवक नशे करते हैं उन्हें चेतावनी देते कहा कि वे सावधान हो जाएं क्योंकि पुलिस नशा करने वालों पर और नशे के सौदागरों पर काफी तेजी से कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News