Jammu News: पुलिस ने अढ़ाई करोड़ की हेरोइन के साथ 2 को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Saturday, Mar 16, 2024-04:02 PM (IST)

जम्मू-कश्मीरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अढ़ाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी मिली है कि एकर नगरोटा पुलिस ने हेरोइन की तस्करी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे हेरोइन बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों पंजाब से हेरोइन लेकर आए थे जिसे सिद्दड़ा और आसपास के इलाके में बेचे जाना था, लेकिन ठीक उससे पहले ही पुलिस को इन दोनों तस्करों की भनक लग गई और इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपियों के कब्जे से करीब अढ़ाई किलो हेरोइन मिली है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत अढ़ाई करोड़ बताई जा रही है। आरोपियों में एक आर.एस. पुरा के बसपुर का रहने वाला बाघ हुसैन और दूसरा बिलासपुर प्रह्लाह का रहने वाला शाह मोहम्मद शामिल है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः- यू-टयूबर को गिरफ्तार करने पहुंची पंजाब पुलिस, मौके पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News