गर्मी से मिलेगी राहत या नहीं, जानें जम्मू-कश्मीर का Weather Update

5/31/2024 11:05:13 AM

जम्मू: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग में अगले 7 दिनों तक लू चलने की संभावना है और कश्मीर घाटी में 2 जून तक गर्म और शुष्क परिस्थितियों से थोड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  सर्च ऑपरेशन दौरान आतंकियों के ठिकाने तक पहुंचे सुरक्षाबल, जमकर हुई गोलीबारी

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 31 मई से 2 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने, छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने और कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। 3-4 जून से आमतौर पर शुष्क मौसम और 5-7 जून से छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश/गरज के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में लू/गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें :  अखनूर हादसा: इस कारण बस हुई हादसे का शिकार, अब तक 22 लोगों ने तोड़ा दम

हालांकि, उन्होंने कहा कि 2 जून तक कश्मीर संभाग के अधिकांश हिस्सों और जम्मू संभाग के कुछ पहाड़ी इलाकों में लू/गर्म और शुष्क मौसम की स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। 3-4 जून के दौरान कश्मीर संभाग में लू का एक और दौर आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अधिकारी ने लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के दौरान गर्मी से बचने और खूब सारा तरल पदार्थ और पानी पीने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें :  इस National Highway पर भयानक हादसा, मच गई चीख-पुकार

इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सैल्सियस अधिक था। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 32.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.5 डिग्री सैल्सियस अधिक था। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सैल्सियस, बटोत में 18.6 डिग्री सैल्सियस और भद्रवाह में 15.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News