Kashmir में बढ़ा तापमान, कई इलाकों में ठंड से राहत; Ladakh में पारा -6.2°C तक लुढ़का

Saturday, Nov 21, 2026-12:39 PM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। कश्मीर घाटी में लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन कई इलाकों में तापमान अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में तापमान 2.0°C दर्ज किया गया, जबकि कल यह 0.2°C था। शोपियां -1.2°C के साथ सबसे ठंडा रहा, लेकिन कल के -3.3°C के मुकाबले इसमें सुधार हुआ है। अब ज्यादातर जगहों पर तापमान फ्रीजिंग पॉइंट (0°C) से ऊपर है। हालांकि, लद्दाख अभी भी भीषण ठंड की चपेट में है।

जानकारी के अनुसार, कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा था लेकिन अब थोड़ी राहत देखने मिल रही है। जानकारी के अनुसार काज़ीगुंड में 2.2°C, पहलगाम में 0.4°C, कुपवाड़ा में 0.8°C, कोकरनाग में 3.1°C, गुलमर्ग में 0.4°C और कोनिबल पंपोर में 1.4°C तापमान दर्ज किया गया।

वहीं श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 1.4°C, जबकि अवंतीपोरा और बडगाम में माइनस 0.6°C और 1.3°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। अनंतनाग में 1.9°C, बारामूला में 2.5°C, बांदीपोरा में 2.5°C, पुलवामा में -0.5°C, गांदरबल में 2.8°C और सोनमर्ग में 1.0°C तापमान रहा। जबकि शोपियां -1.2°C के साथ सबसे ठंडा रहा।

Jammu में कितना रहा तापमान

जम्मू डिवीज़न में, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 13.3°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि जम्मू एयरपोर्ट पर 14.6°C रिकॉर्ड किया गया। कटरा में 12.6°C, कठुआ में 12.8°C, बनिहाल में 5.3°C, बटोटे में 7.1°C, भदरवाह में 3.6°C, उधमपुर में 9.6°C, रामबन में 11.2°C, सांबा में 10.5°C, किश्तवाड़ में 8.2°C, राजौरी में 8.0°C, पुंछ में 9.1°C और रियासी में 11.4°C तापमान रहा।

इस बीच, लद्दाख में कड़ाके की ठंड रही, लेह में तापमान माइनस 6.2°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि कारगिल में माइनस 3.4°C और नुब्रा वैली में तापमान माइनस 4.3°C रहा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News