किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने लिया Action
Wednesday, Nov 25, 2026-04:17 PM (IST)
जम्मू(रोहित मिश्रा): ज्यौड़ियां पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चक कृपालपुर स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारकर शराब के 46 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस को दुकान से अवैध रूप से शराब बेचे जाने की विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान की तलाशी ली। इस दौरान अनिल शर्मा पुत्र बलवंत राज, निवासी पुरानी मुट्ठी, के कब्जे से शराब के 46 पव्वे बरामद किए गए।
पुलिस ने इस मामले में थाना अखनूर में प्राथमिकी संख्या 266/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 48(ए) एवं 48(एफ) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
