Poonch में अवैध खनन पर शिकंजा, पुलिस ने मशीनें और डंपर किए जब्त

Saturday, Nov 28, 2026-11:53 AM (IST)

पुंछ(धनुज शर्मा): अवैध खनन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुंछ जिला पुलिस और जिला खनन अधिकारी, पुंछ ने 27/28 नवंबर 2026 की रात को पुंछ नदी के पास कलाई इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 2 पोकलेन मशीनें और 2 डंपर जब्त किए, जो पुंछ नदी से खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल पाए गए।

जानकारी के अनुसार इन वाहनों और मशीनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया है और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सौंप दिया गया है। पुंछ जिला पुलिस अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हो रहा है और पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है। आम जनता से अनुरोध है कि वे अवैध खनन के बारे में जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबरों पर साझा करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए