जम्मू का अस्पताल बना Kidnapping Spot! पत्नी अंदर ऑपरेशन में, पति बदमाशों के कब्जे में

Thursday, Mar 05, 2026-08:44 PM (IST)

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी पत्नी का ऑपरेशन करवाने के लिए जम्मू के शालामार अस्पताल में आया हुआ था।

बताया जा रहा है कि जब वह अस्पताल से अपनी बच्ची को लेने के लिए बाहर गया, उसी दौरान दो युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाकर कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने व्यक्ति से पैसों की मांग भी की।

घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर पुलिस तक पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News