Jammu News : डर के साए में जी रहे लोग, इलाके में बढ़ी वारदातें

Thursday, Aug 27, 2026-11:43 AM (IST)

आर.एस. पुरा(मुकेश): दबलैहड़ स्लैड मार्ग पर स्थित गांवों में चोरी और रात के समय असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों के साथ लूटपाट की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरों और नशेड़ी तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण लोग रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बीती रात भी कुछ चोरों ने एक कार और मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए।

जेके लुबाना समाज सुधार सभा के महासचिव सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि गांव का श्मशानघाट नशेड़ी लोगों का अड्डा बन चुका है, जहां आधी रात तक असामाजिक तत्व जमा रहते हैं और नशा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मौकों पर रात के समय लोगों के साथ लूटपाट की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और श्मशानघाट सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर नशेड़ी व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को भयमुक्त वातावरण मिल सके और चोरी व लूटपाट जैसी वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए