J&K को मिला करोड़ों का फंड! क्या घाटी में विकास की रफ्तार होगी दोगुनी? जानें आपके हिस्से में क्या आया!

Sunday, Feb 01, 2026-08:08 PM (IST)

जम्मू (संजीव) : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए साल 2026-27 के लिए 43,290 करोड़ का आबंटन किया है। बजट दस्तावेजों के अनुसार इस कुल रा​शि में से 42650 करोड़ की रा​शि केंद्रीय सहायता के रूप में जम्मू-कश्मीर को उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त केंद्र शासित प्रदेश आपदा प्रतिक्रिया कोष में योगदान हेतु 279 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जबकि पूंजीगत व्यय के लिए 101.77 करोड़ रुपए आबंटित किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में जम्मू-कश्मीर को 41,000.07 करोड़ रुपए आबंटित किए गए थे, जबकि संशो​धित अनुमान में यह रा​शि बढ़कर 41,340.22 करोड़ रुपए हो गई थी। ऐसे में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 2026-27 के बजट में जम्मू-कश्मीर को 1950 करोड़ की रा​शि ज्यादा उपलब्ध करवाई जा रही है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर पुलिस जोकि अनुच्छेद 370 की समा​प्ति और राज्य के पुनर्गठन के बाद सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन है, को 9925.50 करोड़ रुपए आबंटित करने का प्रावधान किया है। यह रा​शि 2025-26 के वित्त बजट के मुकाबले में अ​धिक है। गत बजट में जम्मू-कश्मीर पुलिस को 9097.44 करोड़ की रा​शि उपलब्ध करवाई गई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News