Jammu Kashmir में एजेंसियों को मिली बड़ी Input! टूरिस्टों के बाद अब अगला टार्गेट ये लोग, जारी हुआ High Alert
Monday, Apr 28, 2025-01:48 PM (IST)

जम्मू डेस्क : पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना और सरकार दोनों की एक्शन मोड में है। हमले को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस व सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर मिली है कि आतंकी सॉफ्ट टारगेट चुन रहे हैं। वहीं सूत्रों से ये भी जानकारी मिली है कि, आतंकियों के निशाने पर अब टूरिस्ट के जगह छुट्टी पर गए पुलिस अधिकारी हैं। आतंकी इस बार पुलिस व सेना को निशाना बनाने की फिराक में हैं।
गौरतलब है कि, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। इसी के चलते केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की और आगामी रणनीति पर चर्चा की है। 9 आतंकियों के घर ध्वस्त करने का बदला ले सकते हैं। आतंकी पहले भी छुट्टी में घर लौटे पुलिसवाले बन चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि, इसी के चलते छुट्टी पर गए पुलिस अधिकारियों को वापस बुला लिया गया है।
पुलिस वालों को अपने पैतृक घर न जाने का सलाह दी गई है, खासकर जिनके घर आतंक प्रभावित इलाकों में है। पुलिस वालों को छुट्टी पर अपने घरों में जाने से बचने के लिए कहा है। वहीं रिटायर्ड पुलिस वालों की भी सतर्क रहने की सलाह दी है। आतंकी स्थानीय सैनिक/अर्धसैनिक बल के जवानों को भी निशाना बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि, जब पुलिस अधिकारी घर जाते हैं तो उनके पास हथियार नहीं होते, जिससे उन्हें आसानी से निशाना बनाया जा सकता है।
वहीं आपको बता दें कि, पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की जांच एन.आई.ए. ने शुरू कर दी है। हमले में 4 से 5 आतंकवादी शामिल थे जिन्होंने आधुनिक ए.के. 47 और एम4 राइफल से पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं। हमले में शामिल आतंकवादियों में 3 पाकिस्तान के और एक स्थानीय आतंकवादी आदिल थोकर शामिल था। आतंकवादियों ने 20 से 22 घंटे पैदल सफर तय कर बैसरन घाटी पहुंचकर हमले को अंजाम दिया था। फोरैंसिक विश्लेषण में पुष्टि हुई है कि इस हमले में आतंकवादियों ने ए.के. 47 और एम4 असाल्ट राइफलों का इस्तेमाल किया, जिनके कारतूस घटनास्थल से बरामद किए गए
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here