J&K: पेड़ से पत्ते काटते समय युवक के साथ दुखद घटना, मौके पर मौ*त
Thursday, Aug 20, 2026-03:02 PM (IST)
रियासी ( दिनेश ठाकुर ) : जिले के महोर तहसील के बगोदास इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, करीब 23-24 वर्षीय मोहम्मद सादिक, पुत्र मोहम्मद रमज़ान, पेड़ से पत्ते काटते समय अचानक नीचे गिर गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद उसे घटनास्थल से मृत अवस्था में लाया गया। घटना की सूचना दोपहर करीब 2 बजे मिली। फिलहाल हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
