J&K: सिलेंडरों की किल्लत के बाद महिलाओं ने उठाया अहम कदम, सेहत और पैसे दोनों की बचत, पढ़ें...
Sunday, May 17, 2026-04:51 PM (IST)
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा अखनूर सेक्टर के अंतर्राष्ट्रीय सीमा हमीरपुर कोण में गैसों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते महिलाएं चूल्हों पर खाना बना रही हैं। ग्रामीण घरों में चूल्हा न जलाकर एक ही सांझा रसोई में बना भोजन पका रहे हैं। रसोई गैस को बचाने के लिए ग्रामीणों ने यह पहल की है। ग्रामीणों के मुताबिक बढ़ती महंगाई के चलते उन्होंने सर्व सहमति से यह फैसला किया है कि वह चूल्हे पर खाना बनाएंगे।
एक बुजुर्ग माता का कहना है कि पहले तो हम चूल्हों पर ही खाना बनाते थे, लेकिन अब ऐसा समय आ गया है कि सभी गैस पर ही खाना बनाते हैं जिससे कई बीमारियां होती हैं, लेकिन सिलेंडरों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते अब लोग फिर से चूल्हों को अहमियत दे रहे हैं ताकि सेहत भी ठीक रहे और पैसा की बचत भी हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
