J&K : जंगल में पाकिस्तानी आतंकी का शव बरामद, M4 राइफल भी मिली

Saturday, Sep 12, 2026-11:01 PM (IST)

डोडा (पारुल दूबे) : जम्मू-कश्मीर के डोडा में दूरदराज स्थित सेओजधार जंगल से एक संदिग्ध पाकिस्तानी JeM (जैश-ए-मोहम्मद) आतंकी का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मृतक पाकिस्तानी नागरिक था और कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़ा हुआ था।

यह बरामदगी डोडा के ऊंचाई वाले इलाके में सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान हुई। सुरक्षा बलों के अनुसार, आतंकी को इससे पहले संयुक्त अभियान में ढेर किया गया था। मौके से नाइट-इनेबल्ड M4 राइफल भी बरामद की गई है।

सेओजधार जंगल भद्रवाह घाटी को आसपास के उधमपुर और कठुआ इलाकों से जोड़ता है। ऐसे में यहां से आतंकी का शव और हथियार बरामद होना सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News