J&K : बारामूला पुलिस ने जंगली भांग के खिलाफ अभियान तेज किया, 3 कनाल भूमि साफ

Wednesday, Aug 19, 2026-08:13 PM (IST)

बारामूला  (रिज़वान मीर) :  जंगली भांग के खतरे पर अंकुश लगाने और इसके नशीली पदार्थों के रूप में दुरुपयोग को रोकने के लिए बारामूला पुलिस ने अपने लगातार जारी प्रयासों के तहत आज वानीगाम पायीन इलाके में जंगली भांग नष्ट करने का अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 3 कनाल भूमि में फैली जंगली भांग को व्यवस्थित रूप से नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस को अपना सहयोग प्रदान किया।

बारामूला पुलिस ने अभियान में भाग लेने और सहयोग देने के लिए स्थानीय निवासियों की सराहना की तथा जिले को नशे और जंगली भांग के खतरे से मुक्त बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह के जनसहयोग की अपील की।

पुलिस ने दोहराया कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पुलिस ने आम जनता से अपने आसपास जंगली भांग की मौजूदगी की पहचान करने और उसे नष्ट करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News