J&K: दिव्यांग सहायता उपकरण वितरण में धांधली के आरोप, ग्रामीणों ने BDO से की शिकायत
Monday, Sep 21, 2026-04:55 PM (IST)
आर.एस. पुरा (मुकेश) : सचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल सोमवार को BDO मनोज रैना से मिला और गत दिवस दिव्यांगों को सहायता उपकरण वितरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कथित धांधली के आरोपों से उन्हें अवगत करवाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पात्र लोगों को सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने में अनियमितताएं बरती गई हैं।
ग्रामीणों ने ब्लॉक स्तर पर मनरेगा के तहत भी कथित तौर पर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।
इस दौरान BDO मनोज रैना ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों और मांगों को गंभीरता से सुना गया है तथा संबंधित मामलों की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि ब्लॉक सचेतगढ़ में आने वाले समय में दिव्यांगों के लिए दोबारा सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जो पात्र लोग पिछली बार लाभ से वंचित रह गए हैं, उन्हें भी सहायता उपकरण उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
