Jammu Kashmir : भारतीय सेना और पुलिस ने पाकिस्तानी महिला को भेजा वापिस
Tuesday, May 21, 2024-03:22 PM (IST)

पुंछ(धनुज): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एल.ओ.सी.) पर एक 44 वर्षीय पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया गया था। महिला की पहचान नसरीन फातिमा पत्नी मुनीर हुसैन निवासी पी.ओ.जे.के. के रूप में हुई। वहीं अब ताजा जानकारी मिली है कि आज नसरीन को वतन लौटा दिया गया है।
यह भी पढ़ें : श्रीनगर में Singham Again फिल्म की शूटिंग को लेकर बोले Action Director, बताया अपना Experience
जानकारी के अनुसार राजौरी पुलिस ने भारतीय सेना के सहयोग से नसरीन को पुंछ के चक्कां दा बाग की राहें मिलन से पाक सेना एवं पी.ओ.जे.के. प्रशासन के हवाले कर दिया है। बता दे कि रविवार देर रात को नौशेरा सेक्टर में नसरीन को भारतीय सेना ने एल.ओ.सी. से गिरफ्तार किया था।