Independence Day समारोह में गुल हुई बिजली, बिना Music भी जारी रहा ‘वंदे मातरम’

Saturday, Aug 15, 2026-11:11 AM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी के DPL में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय बड़ी लापरवाही सामने आई, जब वंदे मातरम की प्रस्तुति शुरू होते ही अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने के कारण संगीत बंद हो गया और जिला उपायुक्त राजौरी को बिना संगीत के ही वंदे मातरम गाना पड़ा।

जिस समय देशभक्ति के गीत ‘वंदे मातरम’ की गूंज होनी चाहिए थी, उस समय बिजली व्यवस्था ठप होने से समारोह का माहौल प्रभावित हुआ। हालांकि, बिना किसी रुकावट के वंदे मातरम पूरा किया गया। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में बिजली आपूर्ति की यह स्थिति PDD राजौरी की तैयारियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News