Karwa Chauth की खरीदारी करने गई महिला के साथ हो गया यह कांड, CCTV में हैरानीजनक खुलासा

Saturday, Sep 20, 2025-06:50 PM (IST)

जम्मू (निश्चय): शहर में महिला चोरों का गिरोह सक्रिय है। शनिवार को बाजार में शॉपिंग करने गई एक महिला के पर्स से दो चोरनियों ने 50 लाख रुपये के सोने के गहने चोरी कर फरार हो गईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात को अंजाम देते हुए दोनों महिलाओं के चेहरे कैद हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, भद्रवाह निवासी शानू मन्हास ने बताया कि करवा चौथ के चलते वह बैंक के लॉकर से सोने के गहने लेकर आए थे। घर लौटते समय वह बाजार में कपड़ों की खरीदारी करने के लिए एक दुकान पर गए। दुकान में भीड़ काफी थी। इसी दौरान उनके पीछे खड़ी दो महिलाओं ने उनके पर्स को खोलकर बीच से सोने के गहनों का डिब्बा निकाल लिया।

बैग की जिप खुली देख उन्होंने दुकानदार को जानकारी दी। इसके बाद खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज में एक महिला बैग से सोने का डिब्बा निकालते हुए दिखाई दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित जांच शुरू की। महिलाएं वारदात को अंजाम देने के बाद ऑटो में फरार हो गईं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने ऑटो को ट्रेस कर लिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपी महिलाएं जल्द ही गिरफ्तार हो जाएंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News