बारिश से कब मिलेगी राहत? जम्मू-कश्मीर के मौसम को लेकर IMD की बड़ी जानकारी
Saturday, Jul 25, 2026-04:48 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर सिंह ) : जम्मू-कश्मीर में मौसम को लेकर फिलहाल राहत की खबर नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में खराब मौसम का सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश हो रही है। जम्मू क्षेत्र की बात करें तो यहां भी भारी बारिशों का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बारिश रहने की जानकारी दी है। जम्मू में लगातार कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिस कारण यहां नदी-नालों में पानी भरा पड़ा है कहीं-कहीं तो पानी का स्तर खतरे के निशान तक भी पहुंच रहा है। बारिश के चलते तवी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी के उफान पर आने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका बढ़ गई है, जबकि खराब मौसम ने जनजीवन को भी प्रभावित किया है।
पुलिस और जिला प्रशासन ने तवी, चिनाब और उज्ज नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है। खासकर नदी किनारे बसे क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। प्रशासन की अपील है कि तवी नदी और अन्य जलाशयों के पास न जाएं। खराब मौसम का सिलसिला 31 जुलाई तक जारी रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
