कश्मीर के IG VK Birdi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, CRPF के नए IG के पद पर हुए नियुक्त
Monday, Jun 01, 2026-04:14 PM (IST)
श्रीनगर(मीर आफताब): कश्मीर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP), वीके बिरदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए तैयार हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने विधि कुमार बिर्दी को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त करने की मंज़ूरी दे दी है।
गृह मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि निर्देश दिया जाता है कि सक्षम प्राधिकारी की ओर से विधि कुमार बिरदी, IPS को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में मौजूदा खाली पद के स्थान पर महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त करने की मंज़ूरी से अवगत कराया जाए। यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार होगी।
गृह मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, बिरदी को तत्काल कार्यमुक्त किया जा सकता है, ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार संभाल सकें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
