भूस्खलन के बाद कई घंटे बंद रहा यह ऐतिहासिक रोड, लोगों को हुई भारी परेशानी

5/22/2024 10:17:36 AM

पुंछ(धनुज): पुंछ राजौरी जिले को कम समय में कश्मीर घाटी से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगल रोड मंगलवार दोपहर हुए ताजा भूस्खलन के बाद कई घंटों तक यातायात हेतु पूरी तरह बाधित रहा जबकि विभागीय दस्ते के भारी प्रयासों के बाद मुगल रोड यातायात हेतु फिर से बहाल की गई।

यह भी पढ़ें :  मछलियां पकड़ने गए शख्स के साथ हुई घटना, झेलम नदी में डूबा

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मुगल रोड पर स्थित छतापानी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन के साथ पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर कई मीटर तक आ गिरीं जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर कोई वाहन भूस्खलन की चपेट में नहीं आया। वहीं भूस्खलन के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। भूस्खलन का समाचार मिलते ही विभागीय दस्ता भारी मशीनरी के साथ मौके पर पहुंचा और मशक्कत के बाद मार्ग खोला। इसके बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली और वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News