हिमस्खलन से 2 इमारतें क्षतिग्रस्त, इलाके में जारी हुआ Alert
Friday, Feb 28, 2025-12:35 PM (IST)

जम्मू/श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित गुरेज घाटी में गुरुवार सायं हुए हिमस्खलन से 2 आवासीय इमारतें आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के अनुसार गुरेज घाटी के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के उपरांत हुए हिमस्खलन के चलते गुरेज के खांडियाल गांव में 2 घरों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि इसमें किसी के हताहत अथवा घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
अधिकारियों के अनुसार इस बारे में सूचना हासिल होते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण कई पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है जिससे निपटने के लिए अधिकारियों द्वारा संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए समय-समय पर चेतावनी जारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here