Jammu Weather : गर्मी का प्रकोप जारी, इतने डिग्री तक पहुंचा पारा, आंधी की सम्भावना

Saturday, Jun 01, 2024-06:59 PM (IST)

जम्मू : जम्मू संभाग में गर्मी कहर बरपाने लगी है। शनिवार दोपहर को जम्मू में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी से जम्मू संभाग तपने लगा है। दोपहर को लोगों के लिए घरों से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है। लू इतनी जबरदस्त पड़ रही है कि सड़कें पिघलने लगी हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान संभाग में धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Poonch: DIG ने मतगणना के लिए तैयारियों की समीक्षा की

इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है लेकिन आंधी से लोगों की परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। जम्मू के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। शनिवार को गर्मी से सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। गर्मी व लू के कारण दोपहर को शहर के बाजार सूने दिखे। इसके साथ ही शहर के पार्कों में भी रौनक गायब रही। गर्म लू के कारण लोगों को चेहरे झुलसते महसूस हुए। गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे और बड़े नहरों, नदियों की ओर रुख कर रहे हैं।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News