गंदगी और बदबू से बदहाल Baramulla, इलाके के लोगों का फूटा गुस्सा

Tuesday, Jun 23, 2026-12:14 PM (IST)

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला के फतेहपोरा में नाले की गंदगी से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाले में लगातार कचरा जमा होने से आसपास के घरों में बदबू फैल रही है, जिससे रहना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ब्लॉक प्रशासन की कचरा उठाने वाली वाहन सप्ताह में केवल दो बार ही आती है, जो पर्याप्त नहीं है। लोगों ने मांग की है कि इस नाले की उचित फेंसिंग (घेराबंदी) की जाए ताकि कोई भी इसमें कचरा न डाल सके और गंदगी पर रोक लगाई जा सके।

मोहल्ले के पुरुषों और महिलाओं ने बताया कि नाले से गुजरते समय बच्चों को भी डर बना रहता है, क्योंकि आवारा कुत्तों के काटने का खतरा रहता है। इससे स्थानीय लोग खासे चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने यह भी अपील की है कि आसपास के लोग नाले में कचरा डालने से परहेज़ करें और उसे डस्टबिन में ही डालें। साथ ही ब्लॉक प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि प्रत्येक घर को डस्टबिन उपलब्ध कराया जाए, ताकि कचरा निर्धारित स्थानों पर ही इकट्ठा किया जा सके और समय पर वाहन द्वारा उसका निस्तारण हो सके। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News