GRP जम्मू को मिली बड़ी सफलता, लाखों के Drugs और हथियार बरामद

Monday, Aug 12, 2024-11:33 AM (IST)

जम्मू: जम्मू रेलवे स्टेशन से जी.आर.पी. के जवानों ने लाखों रुपए का गांजा व एक पिस्तोल बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें :  माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे LG सिन्हा, नई सुविधा का किया उद्घाटन, श्रद्धालुओं को होगा लाभ

जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर जी.आर.पी. ने रविवार को रेलवे स्टेशन में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफार्म पर लगी एक ट्रेन की तलाशी के दौरान गाड़ी में से 10 किलो गांजा और एक पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप और हथियार किसने भेजा था और इसे लेने कौन आ रहा था। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News