रेल यात्रियों के लिए Good News... जम्मू राजधानी एक्सप्रैस (12426) में अब यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, पढ़ें...

Friday, Aug 28, 2026-05:04 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :  उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल ने यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या, त्योहारों/छुट्टियों के कारण होने वाली अतिरिक्त भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को ध्यान में रखते हुए, एक महत्वपूर्ण यात्री-अनुकूल निर्णय लिया है। जिसके तहत ट्रेन संख्या 12426 जम्मू तवी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से एक अतिरिक्त थर्ड एसी (3rd AC) कोच जोड़ा जाएगा।

यह विशेष सुविधा 29 अगस्त 2026 से शुरू होकर 30 अगस्त 2026 तक जम्मू से प्रस्थान करने वाली ट्रेन के लिए उपलब्ध रहेगी, जिससे इस रूट पर यात्रा करने वाले सैंकड़ों यात्रियों को सीधे तौर पर फायदा पहुंचेगा।

जम्मू मंडल अपने सभी सम्मानित यात्रियों से अपील करता है, कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अपनी रिजर्वेशन स्थिति (Status) और ट्रेन के अपडेटेड कोच कंपोजिशन की जांच अवश्य कर लें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी, सीटों की उपलब्धता या समय-सारणी की जांच के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट IRCTC पर लॉग इन कर सकते हैं या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) मोबाइल ऐप की मदद ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यात्री किसी भी समय रेलवे के राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क करके भी त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।  भारतीय रेल अपने सभी यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और आरामदायक सफर सुनिश्चित कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए