GMC Rajouri जाने वाले मरीजों के लिए अहम खबर, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Monday, Aug 17, 2026-01:03 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): सेवा भर्ती नियमों (एस.आर.आर.) को अंतिम रूप देकर अधिसूचित करने की मांग को लेकर जी.एम.सी. राजौरी के गैर-राजपत्रित कर्मचारियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया और कहा कि वर्ष 2019 से लंबित भर्ती नियमों के कारण उनकी पदोन्नति एवं करियर प्रगति प्रभावित हो रही है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, आपातकालीन और जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ आपातकालीन ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं जारी रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News