Ganderbal में आग का तांडव, धू-धू कर जला 2 मंजिला मकान; आग बुझाते समय दमकलकर्मी घायल
Saturday, Nov 14, 2026-10:52 AM (IST)
गांदरबल(मीर आफताब): शुक्रवार देर शाम मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके के अखल में आग लगने से एक दो मंजिला रिहायशी मकान को नुकसान पहुंचा। आग बुझाने के दौरान एक दमकलकर्मी घायल हो गया। उक्त जानकारी खुद अधिकारियों ने दी।
एक अधिकारी ने बताया कि रात 9 बजे सूचना मिलने पर फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आग से दो मंजिला मकान को नुकसान पहुंचा है, जबकि आग बुझाने के दौरान फिसलने से एक दमकलकर्मी घायल हो गया।
घायल दमकलकर्मी को इलाज के लिए कंगन के सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) ले जाया गया। उनकी पहचान इरफान मेराज के रूप में हुई है। नुकसान का सही अंदाजा और आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
