Baramulla में बारिश का सिलसिला जारी, मौसम विभाग जारी की Advisory
Friday, Nov 13, 2026-07:20 PM (IST)
बारामूला ( रेज़वान मीर ) : उत्तरी कश्मीर के जिला बारामूला में कल से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। जिले के विभिन्न इलाकों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
इस बीच जिला प्रशासन की ओर से मौसम को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है। एडवाइजरी के अनुसार, 13 और 14 नवंबर को मैदानी इलाकों में बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
मौसम का मुख्य दौर 14 नवंबर की सुबह तक जारी रहने की उम्मीद है। प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने और एहतियात बरतने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
