कश्मीर के बागों से देश के कौने-कौने में पहुंचेंगे ''ताजा फल''... Railway की बड़ी तैयारी!
Friday, Apr 03, 2026-08:22 PM (IST)
जम्मू (रितेश) : कश्मीर घाटी के मशहूर फलों को देशभर के बाजारों तक तेज और सस्ते तरीके से पहुंचाने के लिए रेलवे ने बड़ा प्लान तैयार किया है। जम्मू डिवीजन में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में रेल आधारित सप्लाई चेन को मजबूत बनाने और पार्सल ट्रेनों के जरिए व्यापार बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं फैसला लिया गया कि कश्मीर से पार्सल ट्रैफिक बढ़ाने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा, ताकि सड़क मार्ग के मुकाबले रेलवे को एक भरोसेमंद, समयबद्ध और किफायती विकल्प बनाया जा सके। खासतौर पर चेरी जैसे जल्दी खराब होने वाले फलों की ढुलाई पर फोकस रहेगा।
बैठक में बताया गया कि बडगाम से सुबह 6:15 बजे चलने वाली जे.पी.पी-आर.सी.एस. पार्सल ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30 बजे दिल्ली के आदर्श नगर पहुंचती है, जिससे समय पर माल की डिलीवरी संभव हो रही है। इस ट्रेन को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए इसकी क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
छोटे व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए कार्गो एग्रीगेटर्स के साथ मिलकर छोटे-छोटे कंसाइनमेंट को एक साथ भेजने की योजना बनाई गई है। साथ ही बडगाम, श्रीनगर और पंपोर रेलवे स्टेशनों पर लोडिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने का भी निर्णय लिया गया।
इस बैठक में सीनियर डिविजनल कमर्शियल मैनेजर जम्मू उचित सिंघल, कश्मीर के फल व्यापारियों, उत्पादकों और कार्गो एग्रीगेटर्स ने भाग लिया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
