कहीं आपको भी तो नहीं आई ऐसी Call, फोन उठाने से पहले हो जाएं सावधान

3/15/2024 2:59:38 PM

रामगढ़: आजकल फर्जी कॉल करके लोगों को लूटने वालों का गिरोह काफी सरगर्म है। ऐसा ही एक मामला सीमावर्ती क्षेत्र रामगढ़ के गांव नंगा से भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले सतपाल को फर्जी कॉल कर आरोपियों ने डेढ़ लाख का चूना लगा दिया।

यह भी पढ़ेंः-Jammu Kashmir के बिजली बकाएदारों के लिए राहत भरी खबर, मार्च 2025 तक बढ़ाई ये योजना

जानकारी देते पीड़ित सतपाल ने बताया कि उसका बेटा मलेशिया में पिछले डेढ़ साल से रह रहा है। उसे एक फोन आया कि बेटा रेप केस में गिरफ्तार हो गया है और उसे छुड़ाने के लिए डेढ़ लाख रुपए चाहिएं। उन्होंने अकाउंट नंबर दिया, जिसके बाद सतपाल ने डेढ़ लाख रुपए उस अकाउंट में डाल दिए। उसके बाद जब सतपाल ने अपने बेटे से मलेशिया में बात की तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। फिर सतपाल ने इसकी रिपोर्ट रामगढ़ थाने में दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News