Samba Court के बाहर चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने घेरा इलाका

Tuesday, Jul 07, 2026-04:54 PM (IST)

सांबा(अजय सिंह): जम्मू-कश्मीर के सांबा जिला कोर्ट के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक कार पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि जिस गुट पर फायरिंग की वारदात सामने आई है उनका आरोप है कि उनकी लड़की को हमला करने वाले अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अगवा कर लिया गया है। हालांकि फायरिंग का उस मामले से कोई संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News