कुपवाड़ा बस स्टैंड पर भीषण आग, 6 यात्री बसें जलकर राख

Thursday, Apr 09, 2026-11:38 AM (IST)

कुपवाड़ा (मीर आफताब): उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा बस स्टैंड पर गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आग लगने से कम से कम 6 यात्री बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।

 3 बसें पूरी तरह जलकर खाक
अधिकारियों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग की चपेट में आकर 3 बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि 3 अन्य बसों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

अभी तक पता नहीं चले आग लगने के कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है।


Content Writer

Vatika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News