J&K में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड़,  दो आतंकवादी फंसे होने की आशंका

Tuesday, Mar 31, 2026-10:46 PM (IST)

पुंछ (धनुज) : केंद्रीय कश्मीर के गांदरबल जिले के आर्हामा क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, इलाके में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली थी, जिस पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ स्थल पर दो आतंकवादी फंसे होने की संभावना है। सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बलों ने कहा कि इस अभियान का मकसद आतंकवादियों को गिरफ्तार करना या उन्हें बेअसर करना है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

जानकारी अनुसार मंगलवार देर शाम मध्य कश्मीर के गांदरबल ज़िले में अह्रामा के जंगलों में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) के दौरान गोलियों की कुछ आवाज़ें सुनी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने इलाके में कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद अह्रामा के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया।उन्होंने आगे बताया कि तलाशी के दौरान इलाके में गोलियों की कुछ आवाज़ें सुनी गईं और मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।

यह मुठभेड़ उस समय हुई है जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की सक्रियता बढ़ने की सूचना मिली थी। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन पूरी तरह से नियंत्रण में है और जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।


Content Editor

Subhash Kapoor

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News