Jammu से Udhampur के बीच शुरू हुई इलैक्ट्रोनिक बसें, ये होगा आने-जाने का समय

5/19/2024 5:14:47 PM

ऊधमपुर: ई-बस सेवा का अब जम्मू-कश्मीर में धीरे-धीरे विस्तार होता जा रहा है तथा इस सेवा को अब जम्मू के अलावा अन्य जिलों के लिए भी शुरू किया जा रहा है। शनिवार को ऊधमपुर-जम्मू के बीच भी ई-बस सेवा शुरू हो गई।

 ये भी पढ़ें ः Samba: बूंद-बूंद पानी को तरस रहे इस गांव के लोग, तालाब के पानी से कर रहे गुजारा

यह पहली ई-बस सेवा है जो जम्मू से सुबह 7:30 बजे रवाना हुई थी, सुबह 9:15 बजे के करीब ऊधमपुर पहुंची। जो ऊधमपुर से सुबह 9:30 बजे जम्मू के लिए रवाना हुई। यह बस पूरी तरह वातानुकूलित है तथा इसका ऊधमपुर-जम्मू का किराया 120 रुपए रखा गया है।

इसकी जानकारी देते हुए पहली ई-बस लेकर ऊधमपुर पहुंचे चालक ने बताया कि यह बस सुबह 7:30 बजे जम्मू से रवाना हुआ करेगी और 9:15 बजे के करीब ऊधमपुर पहुंचेगी। उसके उपरांत यह 9:30 बजे ऊधमपुर से रवाना होगी तथा 11:15 बजे के करीब जम्मू पहुंचेगी। वहीं उसके उपरांत यह जम्मू से 11:45 बजे रवाना होगी और 1:15 बजे ऊधमपुर पहुंचेगी तथा ऊधमपुर से 1:30 बजे रवाना होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी ई-बस सेवा शुरू हो सकती हैं।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News