Terror Funding मामले में Srinagar में ED Raid, 4 जगहों पर चल रही छापेमारी

Tuesday, Nov 03, 2026-01:09 PM (IST)

श्रीनगर(मीर आफताब): प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को श्रीनगर शहर में 4 जगहों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई कथित आतंकवादी फंडिंग (Terror Funding) की चल रही जांच के सिलसिले में की गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह जांच इस आरोप से जुड़ी है कि उमर आदिल डार प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के लिए 'ओवर ग्राउंड वर्कर' (OGW) के तौर पर काम कर रहा था और इस संगठन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने बताया कि डार और उसके साथियों को पहले भी पकड़ा गया था। उस समय उनके पास से भारी मात्रा में नकदी और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ा आपत्तिजनक साहित्य बरामद हुआ था।

अधिकारी ने आगे बताया कि डार पहले भी जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी और भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में लगभग 4 साल जेल में रह चुका है।

अधिकारी के मुताबिक, इन छापों का मकसद अपराध से जुड़ी कमाई का पता लगाना, वित्तीय नेटवर्क और फंडिंग के रास्तों की पहचान करना, सीमा पार बैठे हैंडलर्स के साथ संदिग्ध संबंधों की जांच करना और कथित आतंकवादी फंडिंग गतिविधियों से जुड़े और सबूत जुटाना है। छापेमारी अभी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News