जम्मू में नशे का खेल बेनकाब! रेलवे स्टेशन के पास बड़ी खेप के साथ 1 गिरफ्तार
Friday, Jul 03, 2026-05:38 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) क्राइम ब्रांच जम्मू-कश्मीर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क और इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ANTF क्राइम ब्रांच J&K ने एक इंटरस्टेट नार्को स्मगलर को 10 Kg गांजा के साथ गिरफ्तार किया। 02-07-2026 को आशाराम बंजारे पुत्र राजीगढ़, निवासी छत्तीसगढ़ को रेलवे स्टेशन जम्मू तवी के पास JDA पार्क में 10 किलो गांजा जैसे पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया। ANTF टीम को इंस्पेक्टर नायत अली लीड कर रहे थे। इस संबंध में PS ANTF जम्मू में FIR नंबर 05/2026 u/s 8/20 NDPS Act के तहत केस दर्ज किया गया और बैकवर्ड फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
