कश्मीर जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, इस National Highway पर भारी भूस्खलन

Sunday, Jul 20, 2025-03:14 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को समरौली गांव के पास डोवाल ब्रिज के पास भूस्खलन हो गया। इसकी वजह से कश्मीर की ओर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

इससे पहले, 16 जुलाई की शाम करीब 7:15 बजे लगातार बारिश के कारण Z मोड़ (रेयलपथरी और ब्रारिमर्ग के बीच) पर भी भूस्खलन हुआ। इसके चलते अमरनाथ यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई और कई यात्री रास्ते में फंस गए।

ब्रारिमर्ग में तैनात सेना के जवान तुरंत यात्रियों की मदद के लिए पहुंचे। सेना ने करीब 500 यात्रियों को टेंट में ठहराया और उन्हें चाय और पीने का पानी दिया। इसके अलावा, लगभग 3,000 अन्य यात्री ब्रारिमर्ग और Z मोड़ के बीच स्थित लंगरों में ठहरे हुए हैं, जहाँ उन्हें खाना और आराम की सुविधा मिल रही है।

रेयलपथरी में भूस्खलन के बीच एक बीमार यात्री फंस गया था। सेना की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) ने खराब मौसम और खतरनाक रास्ते के बीच स्ट्रेचर की मदद से उस यात्री को सुरक्षित एंबुलेंस तक पहुँचाया, जिससे उसका समय पर इलाज हो सका।

यात्रियों से अनुरोध है कि खराब मौसम को देखते हुए मौसम से जुड़ी जानकारी पर ध्यान दें और प्रशासन व सेना के निर्देशों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News