Samba से कठुआ तक फैला था नेटवर्क? एक गिरफ्तार...  हो सकते हैं कई बड़े खुलासे!

Wednesday, May 13, 2026-04:51 PM (IST)

हीरानगर (लोकेश) :  नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजबाग पुलिस ने लिंक रोड भंबरवां क्षेत्र में एक युवक को लगभग 6 ग्राम हेरोइन जैसे नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। जानकारी के अनुसार SSP कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने लिंक रोड भंबरवां राजबाग में विशेष नाका लगाया था। इस दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर जेके 21एच-3719 को जांच के लिए रोका गया।

 पुलिस को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान बलबीर सिंह पुत्र योग राज निवासी वार्ड नंबर 14 कठुआ, हाल निवासी विजयपुर सांबा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 6 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस थाना राजबाग में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News