श्रद्धालु जरा संभलकर! इस धार्मिक स्थल को जाने वाली सड़क पर पड़ी दरारें, यातायात प्रभावित
Wednesday, Feb 25, 2026-04:53 PM (IST)
बारामूला (रेज़वान मीर): बारामूला जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा रेशी श्राइन को जाने वाली बाबा रेशी–चूंटपाथर सड़क पर पिछले चार दिनों से सड़क के बीचों-बीच बड़ी दरार पड़ गई है। इससे आम लोगों और श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हो रही है तथा दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीच आई यह दरार लगातार चौड़ी होती जा रही है, जिससे छोटे वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहनों का गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। वाहन चालकों को रास्ता पार करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
यह मार्ग आसपास के गांवों के निवासियों के अलावा बाबा रेशी दरगाह आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यातायात पूरी तरह बंद हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके का निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
