Kashmir में CRPF की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सेना के 5 जवान घायल

Tuesday, Aug 18, 2026-11:23 AM (IST)

काजीगुंड(मीर आफताब/दिनेश ठाकुर): अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके के लेवदोरा में एक ट्रक की CRPF की बंकर गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें CRPF के कम से कम पांच जवान घायल हो गए।

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा लेवदोरा, काजीगुंड में हुआ। इसमें JK02DU-4386 नंबर का ट्रक और JK02CG-5795 नंबर की CRPF बंकर गाड़ी शामिल थी। टक्कर के बाद CRPF की बंकर गाड़ी पलट गई, जिससे 5 जवान मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए काजीगुंड में CRPF की 163 बटालियन के MI रूम में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News