J&K में Election Commission के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं व पुलिस में धक्का-मुक्की
Friday, Sep 25, 2026-04:20 PM (IST)
जम्मू/श्रीनगर ( तनवीर ) : जम्मू-कश्मीर में चुनाव आयोग और मतदाता सूचियों में चल रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। एक ओर जहां श्रीनगर में चल रही जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर विरोध जताया, वहीं दूसरी ओर जम्मू में भी कांग्रेस ने Election Commission के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
जम्मू के बाहु प्लाजा स्थित Election Commission कार्यालय के बाहर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन और घेराव किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन ने किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।
कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जताई जा रही आपत्तियों के बीच किया गया। पार्टी ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया और कुछ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर बसों के जरिए जिला पुलिस लाइन जम्मू ले जाया गया।
इस तरह शुक्रवार को जम्मू से लेकर श्रीनगर तक चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों के मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध देखने को मिला।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
