J&K की सियासत में फिर हलचल! कांग्रेसी नेता उमर जान ने NC सरकार पर लगाए आरोप
Monday, Aug 31, 2026-12:56 PM (IST)
पुलवामा(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर में अब सरकार का हिस्सा कांग्रेस भी नेशनल कॉन्फ्रेंस से नाराज़ चल रही है। कांग्रेस के नेता खुलकर सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कांग्रेसी नेता उमर जान ने लोगों को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेतृत्व वाली सरकार पर लोगों से किए गए वादों को पूरा न कर पाने का आरोप लगाया। उमर जान ने कहा कि सत्ता में आने से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो कई वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने जेलों में बंद युवाओं का मुद्दा भी उठाया और कहा कि उनकी रिहाई के अभी कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।
उमर जान ने आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है और कहा कि लोग उनसे किए गए वादों के पूरे होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
