Jammu में बिगड़ रहा माहौल, College में Students पर तेजधार हथियारों से हमला
Friday, Nov 06, 2026-10:11 AM (IST)
जम्मू(निश्चय): नवाबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्राधिकार कनाल रोड में स्थित जी.जी.एम. साइंस कॉलेज में वीरवार को छात्रों पर हुए तेजधार हमले में दोनों छात्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जम्मू के राजकीय मैडीकल कालेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घायलों की पहचान बलवान सिंह जम्वाल (21) निवासी गलवडे चक्क, मढ़ व अंकुश शर्मा (20) निवासी सुंदरबनी के रूप में की गई है। वहीं घो मन्हासा क्षेत्र में रिंग रोड के समीप आर.आर. रिसार्ट में हुई झड़प में घायल 4 युवकों को पी.एच.सी. सौहांजना में प्राथमिक उपचार के बाद जी.एम.सी. जम्मू रैफर किया गया है।
घायलों की पहचान जतिन्द्र सिंह (30) निवासी रांजन, थाथी, नीरज चौधरी (32) निवासी घो-मन्हासा, अंकित (23) निवासी सहारन, मढ़ व नवीन सिंह (25) निवासी सहारन के रूप में की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
