शहीद हुए VDG सदस्य को साथियों ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से की ये अपील

4/30/2024 4:27:51 PM

साम्बा(अजय): जिला उधमपुर के बसंतगढ़ में हुए आंतकी हमले में शहीद हुए विलेज डिफेंस ग्रुप के सदस्य मोहमद शरीफ को आज साम्बा में विलेज डिफेंस ग्रुप साथियों की तरफ से श्रदांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न जगहों से सदस्यों ने शहीद मोहम्मद शरीफ की फोटो पर फूल चढ़ाकर अमर रहे के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें :  वैष्णो देवी से लोट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट, किया पथराव

इस दौरान सदस्यों ने कहा कि विलेज डिफेंस ग्रुप सदस्य पुलिस कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं और देश के लिए अपनी शहादत भी दे रहे हैं, लेकिन उसके बदले सिर्फ चार हजार वेतन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी तरफ ध्यान देना चाहिए और उनका वेतन भी बढ़ाना चाहिए। उनके साथी ने अपना बलिदान दिया है और सरकार को उनके परिवार की पूरी मदद करनी चाहिए।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News