शेख अब्दुल्ला पर BJP की टिप्पणी का CM Omar ने दिया करारा जवाब, जानें क्या कहा
Wednesday, Sep 23, 2026-05:55 PM (IST)
श्रीनगर(मीर आफताब): मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक स्वर्गीय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला पर भाजपा की टिप्पणी का कड़ा जवाब दिया। उन्होंने पार्टी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सवाल उठाए और कहा कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में नेशनल कॉन्फ्रेंस की भूमिका और बलिदान को मिटाया नहीं जा सकता।
श्रीनगर के SKICC में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उमर ने कहा कि जो लोग आज़ादी की लड़ाई में शामिल नहीं हुए, वे दूसरों को उस दौर के इतिहास के बारे में नहीं सिखा सकते। उमर ने कहा कि जिन लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया, वे हमें क्या सबक सिखाएंगे? RSS और BJP की मूल पार्टी - आज़ादी की लड़ाई में उनकी भूमिका के बारे में सब जानते हैं। सब जानते हैं कि किसने माफी मांगी और उन्होंने क्या किया।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास में शेख अब्दुल्ला की भूमिका जगज़ाहिर है और नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा दिए गए बलिदानों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि यहां 'शेर-ए-कश्मीर' की भूमिका को कोई नहीं भूल सकता। नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जो बलिदान दिए... नेशनल कॉन्फ्रेंस से ही बलिदान की शुरुआत हुई थी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के राजनीतिक इतिहास से जुड़े नारे का ज़िक्र करते हुए उमर ने कहा, "हमलावर खबरदार, हम कश्मीरी हैं खबरदार—यह नारा कहां से आया?"
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी BJP किसी खास नैरेटिव (विचारधारा) से सहमत नहीं होती, तो वह इतिहास को अलग तरह से पेश करने की कोशिश करती है।
उमर ने कहा कि अब बी.जे.पी. की यह आदत बन गई है। जब उन्हें कोई चीज़ पसंद नहीं आती, तो वे इतिहास को नए तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने इस मामले में भी ऐसा ही करने की कोशिश की है।
उन्होंने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखती रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
