Jammu में छाए बादल... कभी भी बदल सकते हैं हालात, मौसम विभाग का Alert!

Sunday, Jun 21, 2026-05:30 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी )  :  जम्मू में रविवार को दिनभर तेज धूप और लू जैसी गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर तक गर्मी अपने चरम पर थी और हर कोई गर्मी से बचने की कोशिश में जुटा रहा। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में काले बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। अब लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार है।

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू में आज तेज आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि जम्मू संभाग में किसी भी समय तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जबकि कुछ इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। 

मौसम विभाग की सलाह:  

1. इस दौरान घर के अंदर रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।  
2. बिजली के खंभों, तारों, पेड़ों और जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखें।  
3. बोटिंग और रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित रखें।

बारिश होने से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News