Ramban में बादल फटने से मची तबाही, तिनके की तरह बह गए बेजुबान जानवर

4/29/2024 2:56:20 PM

रामबन ( बिलाल बानी) : पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खरकूट बनिहाल में बादल फटने से पशुधन के बह जाने की खबर सामने आई है। रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र में खारकूट के पास आज तड़के बादल फटने से एक खानाबदोश परिवार के अस्थायी तंबू और पशुधन बह गए। इस घटना से इन परिवारों का लाखों का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें : Breaking: बाढ़ आने से  Kupwara-Sopore National Highway अगले आदेश तक बंद

ये भी पढ़ेंः Handwada: आफत की बारिश , बाढ़ में फंसे कई लोगों का पुलिस ने किया रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार बादल फटने से बाढ़ के पानी के साथ पत्थरों और चट्टानों के भी गिरने का पता चला है। बताया जा रहा है कि जब पत्थर व  चट्टानें गिरे तो उनकी आवाज काफी डरावनी थी। जिसे सुन कर इन परिवारों की नींद खुली। जब उन्हें बादल फटने का पता चला तो वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। परिवारों के सदस्यों ने बताया कि बाढ़ में उनके लगभग 35 भेड़/बकरियां और 5 घोड़े पानी में  बह गए हैं। उन्होंने बताया कि दिन होने पर कुछ जानवरों के शव भी बरामद किए गए हैं। इस घटना में किसी मानवीय जान की हानि की कोई खबर नहीं है। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद बनिहाल के एसडीपीओ और एसएचओ, तहसीलदार और एसडीआरएफ बचाव दल के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे।


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News