J&K : कठुआ में CISF जवान ने साथियों पर की फायरिंग, 4 जवानों की मौत की सूचना
Tuesday, Sep 29, 2026-09:05 PM (IST)
कठुआ (तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। माश्का स्थित SEWA-2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में तैनात CISF के एक हेड कांस्टेबल द्वारा कथित तौर पर अपनी सर्विस हथियार से साथी जवानों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना में चार CISF कर्मियों की मौत हो गई। मृतकों में कंपनी कमांडर असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, CT संजीव कुमार और CT मोहम्मद रफीक शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल फायरिंग के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जानकारी सामने नहीं आई है।
मामले में आगे की जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
